प्रशिक्षण दिलाकर किसानों को सशक्त बनाएं : मेहता
डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने मत्स्य विकास भवन में किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली। मत्स्य किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा और छात्रों के लिए हॉस्टल भी बनाया गया है।

डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने निर्देश दिया है कि मत्स्य विकास भवन में प्रशिक्षण दिलाकर किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएं। उन्होंने बुधवार को मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉन्फ्रेंस हॉल सहित वहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया। प्रत्येक तल पर जाकर वहां उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। करीब 2.43 एकड़ क्षेत्र में फैले परिसर में सभी जिलों से आने वाले मत्स्य किसानों को वैज्ञानिक, उन्नत एवं नवाचार आधारित तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों के लिए सुसज्जित छात्रावास (हॉस्टल) का निर्माण भी कराया गया है, ताकि दूरदराज से आने वाले किसानों को समुचित आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सके।
मत्स्यपालन अनुसंधान केंद्र तथा आधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है, जहां मत्स्य प्रक्षेत्र के विकास से संबंधित अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कार्य संचालित किए जाएंगे। इस दौरान संयुक्त मत्स्य निदेशक दिलीप कुमार सिंह, संयुक्त मत्स्य निदेशक (प्रशिक्षण एवं प्रसार) गौरीशंकर, संयुक्त मत्स्य निदेशक (अनुसंधान) देवेन्द्र नायक आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


