होली : लोगों से बिजली के तारों से दूर रहने की अपील
बिजली कंपनी ने होली पर्व के दौरान लोगों से बिजली के तारों से दूर रहने की अपील की है। कंपनी ने कहा कि होलिका दहन के समय आग से तारों के जलने या टूटने की स्थिति में गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि बिहारवासियों को त्योहार के दौरान किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

बिजली कंपनी ने होली पर्व के दौरान आम लोगों से बिजली के तारों से दूर रहने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि होली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति हो, इसके लिए यह जरूरी है कि लोग बिजली के तारों से दूर रहें। बिजली के खंभों-लाइनों या ट्रांसफार्मरों के पास होलिका दहन न करें। कंपनी ने कहा है कि आग की लपटों से तारों और बिजली के केबलों के जलने या टूटने की स्थिति में गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं और त्योहार का रंग फीका हो सकता है। कंपनी का लक्ष्य है कि बिहारवासियों को त्योहार के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो।
इसलिए अनिवार्य रूप से होलिका दहन बिजली की लाइनों और उपकरणों से सुरक्षित दूरी पर करें। कंपनी होली को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने इंजीनियरों को कहा है कि वे किसी भी सूरत में होली के दौरान बिजली कटौती न करें और सुरक्षा मानकों का पालन हर हाल में सुनिश्चित करें। परेशानी होने पर करें कॉल : बिजली आपूर्ति सहित किसी भी तरह की असुविधा होने पर टोल फ्री नंबर 1912 या नजदीकी फ्यूज कॉल सेंटर के नंबर पर कॉल किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



