ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनादुस्साहस: आरा में बिजली मिस्त्री की सरेशाम गोली मार हत्या

दुस्साहस: आरा में बिजली मिस्त्री की सरेशाम गोली मार हत्या

शहर के चंदवा की महादलित बस्ती में सोमवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके सिर में नजदीक से दो गोलियां मार दी। इससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक आरा के...

दुस्साहस: आरा में बिजली मिस्त्री की सरेशाम गोली मार हत्या
आरा | हिन्दुस्तान संवाददाताTue, 20 Nov 2018 10:09 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर के चंदवा की महादलित बस्ती में सोमवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके सिर में नजदीक से दो गोलियां मार दी। इससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक आरा के ही नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा गांव निवासी विश्वामित्र तिवारी है। वह बिजली मिस्त्री का काम करता था। सरेशाम हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी मच गयी।

सूचना मिलने पर नवादा और नगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घटनास्थल से 7.65 बोर की एक गोली, एक खोखा व गोली व मृतक की चप्पल बरामद की गयी है। जानकारी के मुताबिक विश्वामित्र तिवारी शाम करीब साढ़े सात बजे महादलित बस्ती स्थित एक गुमटी के पास खड़ा था। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने उसे ताबड़तोड़ दो गोलियां मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाग निकले। 

हत्या की सूचना पर नवादा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और नगर थानाध्यक्ष जेपी सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गये। बाद में डीआईयू की टीम भी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गयी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार आपसी विवाद में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें