Electric Vehicle Demand in Bihar Grows but Charging Stations Lag Behind बिहार में देश के इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का डेढ़ फीसदी भी नहीं, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsElectric Vehicle Demand in Bihar Grows but Charging Stations Lag Behind

बिहार में देश के इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का डेढ़ फीसदी भी नहीं

बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है, लेकिन चार्जिंग स्टेशनों की संख्या कम है। बिहार में केवल 347 चार्जिंग स्टेशन हैं, जबकि देश में 25,000 से अधिक हैं। राज्य सरकार 1000 नए चार्जिंग स्टेशनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 26 Dec 2024 05:50 PM
share Share
Follow Us on
बिहार में देश के इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का डेढ़ फीसदी भी नहीं

बिहार में भले इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ती जा रही है, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। हाल यह है कि बिहार में देश के इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का डेढ़ फीसदी भी नहीं हैं। बिहार इस मामले में देश के टॉप 15 राज्यों में भी शामिल नहीं है। बिहार का स्थान पूरे देश में 16वां है। पड़ोसी राज्य झारखंड का स्थान 19वां है। इस समय देश में 25 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन हैं। इसमें बिहार में केवल 347 चार्जिंग स्टेशन हैं। कर्नाटक में पांच हजार तो महाराष्ट्र में तीन हजार से अधिक स्टेशन हैं। इसके अलावा यूपी और दिल्ली में लगभग दो-दो हजार ऐसे स्टेशन हैं। इस साल बिहार में लगभग 96 हजार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है। बीते साल 88 हजार वाहन बिके थे। इसके बाद भी इलेक्ट्रिक वाहन सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी है। हालांकि बिहार में एक साल में 1000 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 300 का निर्माण शीघ्र किया जाना है। इसके निर्माण से बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों को पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा होगी।

टॉप 15 राज्य:

कर्नाटक, महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, आंध्र प्रदेश. पंजाब, ओडिशा

राज्य सरकार कर रही प्रयास, बनायी कार्ययोजना:

0. बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक निश्चित दूरी पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जाएंगे, ताकि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ईवी उपयोगकर्ताओं को कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही शहर के विभिन्न मार्गों, पेट्रोल पंपों, बस टर्मिनल, बस डिपो, स्कूल कॉलेज इत्यादि जगहों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जाएंगे।

0. विभिन्न जिलों के प्रमुख स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर चार्जिंग स्टेशन लगाये जायेंगे, ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा सके। यह पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहायक होगा। राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

0. पीएम ई-बस योजना के तहत चलाई जाने वाली बसों के परिचालन से पहले चार्जिंग स्टेशन तैयार होंगे। इसके लिए केंद्र सरकार भी मदद कर रही है। इसके तहत पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में करीब 400 ई-बसों का परिचालन होना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।