Hindi NewsBihar NewsPatna NewsElection Update 121 Constituencies Require Extra EVMs for Upcoming Vote
पहले चरण में बढ़ी तैयारी, पांच दर्जन से ज्यादा सीटों पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट

पहले चरण में बढ़ी तैयारी, पांच दर्जन से ज्यादा सीटों पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट

संक्षेप: 6 नवंबर को 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के मतदान में कई सीटों पर दो ईवीएम की आवश्यकता हो सकती है। महनार सीट पर 38 और भोरे में 7 उम्मीदवार बच गए हैं। एक बैलेट यूनिट में 16...

Mon, 20 Oct 2025 03:07 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में 6 नवंबर को 18 जिले के 121 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले पहले चरण के मतदान में पांच दर्जन सीटों पर दो ईवीएम (बैलेट यूनिट) की जरूरत पड़ सकती है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी के बाद इन विधानसभा क्षेत्रों में 17 या उससे अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में बच गए हैं। महनार सीट पर सर्वाधिक 38 उम्मीदवार बचे होने से इस विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर तीन-तीन बैलेट यूनिट का भी इस्तेमाल हो सकता है। 20 अक्टूबर को नामांकन वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद इन क्षेत्रों में अंतिम बचे उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वैशाली जिले की महनार में सबसे अधिक 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। नामांकन वापसी के बाद भी यह संख्या बरकरार रही तो इस विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को तीन बैलेट यूनिट में अपने उम्मीदवार का नाम खोजना पड़ेगा। महनार के बाद महुआ में 31, कुढ़नी में 30, मुजफ्फरपुर और बहादुरपुर में 27-27, राजपुर में 26, बक्सर और बेगूसराय में 24-24, डुमरांव, साहेबपुर कमाल में 23-23, मनेर, मधेपुरा, उजियारपुर व सीवान में 22-22, जमालपुर, विभूतिपुर व बेनीपुर में 21-21 और दरभंगा शहरी, दरभंगा ग्रामीण, हायाघाट, गौरा बौराम, पारू, कुम्हरार, दीघा, गरखा एवं तरैया में 20-20 उम्मीदवार शेष बच गये हैं।

एक बैलेट यूनिट में नोटा सहित 16 उम्मीदवार का नाम केंद्रीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रत्येक ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की बैलट यूनिट नोटा सहित 16 उम्मीदवारों को कवर कर सकती है। ईवीएम का एक सेट बनाने के लिए एक कंट्रोल यूनिट (सीयू) से कुल मिला कर 24 बैलट यूनिट (बीयू) को जोड़ा जा सकता है। इसलिए, ईवीएम का एक सेट नोटा सहित अधिकतम 384 उम्मीदवारों को कवर कर सकता है।