श्रुतिश्री निर्विरोध फतुहा प्रखंड प्रमुख बनीं

May 07, 2026 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय में फतुहा प्रखंड प्रमुख का चुनाव हुआ, जिसमें श्रुतिश्री निर्विरोध चुनी गईं। 18 समिति सदस्यों में से 11 ने उनके पक्ष में वोट दिया। पूर्व प्रमुख रजनीश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद श्रुतिश्री को चुना गया। उन्होंने आम जनता की समस्याओं के समाधान और कल्याणकारी योजनाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया।

श्रुतिश्री निर्विरोध फतुहा प्रखंड प्रमुख बनीं

पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को फतुहा प्रखंड प्रमुख का चुनाव हुआ। जिनमें श्रुतिश्री निर्विरोध प्रखंड प्रमुख चुनी गईं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसडीओ सह सुचाव अधिकारी सत्यम सहाय व प्रक्षेक अपर जिला दंडाधिकारी खगेश चंद्र झा की देखरेख में हुए चुनाव में 18 समिति सदस्यों में 11 ने श्रुतिश्री के पक्ष में मतदान किया। जबकि सात सदस्य अनुपस्थित रहे। मालूम हो कि 23 मार्च को पूर्व प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसको लेकर एक अप्रैल को मतदान कराया गया था। जिसमें 18 पंचायत समिति सदस्यों में 12 सदस्यों ने रजनीश कुमार के खिलाफ मतदान किया था।

जिसके बाद रजनीश कुमार की कुर्सी चली गई थी।प्रखंड प्रमुख निर्वाचित होने पर श्रुति श्री ने कहा कि आम जनता की बुनियादी समस्याओं का निराकरण करना और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को ससमय पूरा कराना उनकी प्राथमिकता होंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।