Hindi NewsBihar NewsPatna NewsElection Commission Deploys Observers in Bihar for Upcoming Elections
पहले चरण के चुनाव में सख्त निगरानी! 121 पर्यवेक्षक किए गए तैनात

पहले चरण के चुनाव में सख्त निगरानी! 121 पर्यवेक्षक किए गए तैनात

संक्षेप: चुनाव आयोग ने बिहार में पहले और दूसरे चरण के चुनावों के लिए विभिन्न जिलों में सामान्य और पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। पर्यवेक्षकों को चुनाव प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का...

Mon, 20 Oct 2025 04:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

चुनाव आयोग ने बिहार में पहले चरण के चुनाव वाले 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में 121 सामान्य पर्यवेक्षक और 18 पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। जबकि दूसरे चरण के चुनाव वाले 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में 122 सामान्य पर्यवेक्षकों के साथ 20 पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। देश के अन्य राज्यों में होने वाले 8 विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे उपचुनावों में 8 सामान्य और 8 पुलिस पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविवार को चुनाव आयोग ने बताया कि विभिन्न चुनाव क्षेत्रों में तैनाती के बाद, सभी पर्यवेक्षकों ने आवंटित चुनाव क्षेत्रों का पहला दौर पूरा कर लिया है और अब उनकी अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में तैनाती हो गई है। चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षकों को पूरी चुनाव प्रक्रिया की सही से निगरानी करने और पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और मतदाताओं के लिए पूरी तरह से सुलभ रहें और यह सुनिश्चित करें कि उनकी शिकायतों का निपटारा हो। पर्यवेक्षकों को मतदान केंद्रों का दौरा करने और मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग की ओर से हाल ही में की गई पहलों को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।