ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाभारत बंद को ईसीआरकेयू का नैतिक समर्थन

भारत बंद को ईसीआरकेयू का नैतिक समर्थन

पटना। वरीय संवाददाता ईस्ट सेंट्रल रेल कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के पटना शाखा की ओर...

भारत बंद को ईसीआरकेयू का नैतिक समर्थन
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 27 Sep 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना। वरीय संवाददाता

ईस्ट सेंट्रल रेल कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के पटना शाखा की ओर से किसानों के भारत बंद का नैतिक समर्थन किया गया। पटना शाखा के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हड़ताल को नैतिक समर्थन देने और किसानों की मांगों को मानने की मांग की गई। बैठक में शाखा अध्यक्ष ने बताया कि बंद में किसानों व सभी यूनियन के एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार के सामने लाकर बताना बढ़िया कदम है। कहा कि सरकार को किसानों के मुद्दे को जल्द सुलझाना चाहिए। ईसीआरकेयू की सभा को शाखा सचिव संतोष कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। संबोधन में कहा कि सरकार यूनियन से जुड़े कर्मियों की मांगों पर विचार कर फैसला ले। मीडिया प्रभारी एके शर्मा ने बताया कि बैठक व प्रदर्शन में पटना जंक्शन पर सैकड़ों रेल कर्मचारी उपस्थित होकर किसानों के द्वारा झेली जा रही परेशानियों को नैतक समर्थन दिया। साथ ही किसानों के जीवन के महत्व के बारे में भी बताया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें