बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके
नेपाल से सटे बिहार के कई जिलों में रविवार को भूकंप के आंशिक झटके महसूस किए गए। सुबह सात बजकर 24 मिनट पर तीन से चार सेकेंड के लिए आंशिक झटके बगहा,...

नेपाल से सटे बिहार के कई जिलों में रविवार को भूकंप के आंशिक झटके महसूस किए गए। सुबह सात बजकर 24 मिनट पर तीन से चार सेकेंड के लिए आंशिक झटके बगहा, चंपारण, गोपालगंज, सीवान और आसपास के जिलों में महसूस किए गए। पटना में भी इसका आंशिक असर रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 रही। काठमांडू से कुछ दूरी पर जमीन के दस किमी नीचे हुए हलचल का असर नेपाल से सटे बिहार के सीमावर्ती जिलों में हुआ। हालांकि इसकी अवधि बेहद कम थी। सुबह जिस समय धरती में कम्पन हुई अधिकतर लोग नवरात्र की पूजा में लीन थे। उन्हें इसका पता भी नहीं चला। कई घरों में भूकंप का अहसास होने के बाद कुछ लोग बाहर निकले। पटना व अन्य कई जिलों में अधिकतर लोगों को धरती के कम्पन की जानकारी टीवी चैनलों और सोशल साइट्स पर प्रसारित खबरों से हुई। पटना में भी लोगों को जब तक पता चला तब तक धरती शांत हो चुकी थी।
