Hindi NewsBihar NewsPatna NewsDurga Puja 2023 Uninterrupted and Safe Electricity Supply Ensured by PESU
दुर्गापूजा में बिजली की अनवरत आपूर्ति होगी, रखरखाव कार्य शुरू

दुर्गापूजा में बिजली की अनवरत आपूर्ति होगी, रखरखाव कार्य शुरू

संक्षेप: दुर्गापूजा में सुरक्षित और निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पेसू ने रखरखाव कार्य शुरू कर दिया है। पूजा-पंडाल और आसपास के क्षेत्रों में बिजली के सभी उपकरणों की जांच की जा रही है। 33 केवी...

Sat, 13 Sep 2025 07:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

दुर्गापूजा में लोगों को सुरक्षित के साथ निर्बाध बिजली मिलेगी। पेसू अभी से रखरखाव की तैयारी में जुट गया है। पूजा-पंडाल वाले स्थानों से मुहल्ले तक ट्रांसफार्मर और बिजली के तार को ठीक किया जा रहा है। पेसू का लक्ष्य है कि पांच से छह पूजा तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। रखरखाव में सभी 33 केवी फीडर, 11 केवी फीडर की जांच होगी। ढीले जंफरों को ठीक किया जाएगा। पेसू की एमआरटी टीम सभी पावर सबस्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर, ब्रेकर एवं अन्य बिजली उपकरणों की जांच कर बेहतर करेगा। तार से सटने वाले पेड़ों की छंटाई शुरू पेसू ने 33 केवी फीडर, 11 केवी फीडर व एलटी लाइन से सटे पेड़ों की छंटाई शुरू कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पंडाल के ऊपर व आसपास के 11 केवी लाइन, एलटी लाइन का रखरखाव किया जा रहा है। खुले तारों को एरियल बंच केबल से बदला जा रहा है। दुर्गापूजा पंडाल से संबंधित सभी आपूर्ति ट्रांसफार्मर की जांच तथा रखरखाव कार्य किया जा रहा है। ताकि पूजा में बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से चल सके। अत्यधिक भीड़ वाले ट्रांसफार्मर की घेराबंदी की जा रही है। दुर्गा पूजा पंडाल के आसपास के बिजली पोलों में इलेक्ट्रिक पेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। ताकि उसमें कोई अचानक सट भी जाए तो करंट नहीं लगे। पूजा पंडाल के आसपास व मार्ग में आने वाले एसएम डीबी बॉक्स एवं सर्विस तार की जांच की जा रही है। कलेक्ट्रेट में चालू हुआ ई-हाउस पावर सबस्टेशन 33/11 केवी का ई-हाउस पावर सबस्टेशन कलेक्ट्रेट में चालू हुआ। इसे दो ग्रिड दीघा और करबिगहिया से बिजली मिलेगी। इसकी क्षमता 20 एमवीए है। यह पेसू का पांचवां ई-हाउस पावर सबस्टेशन है। इससे पटना कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, अशोक राजपथ, सिविल कोर्ट, गोविंद मित्रा रोड, बाकरगंज, बारी पथ, बांकीपुर, सब्जीबाग, पीरबहोर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुधर गई। दुर्गापूजा बाद विजय नगर में एक और ई-हाउस पावर सबस्टेशन चालू होगा। कोट:- दुर्गापूजा में सुरक्षित के साथ निर्बाध बिजली की आपूर्ति होगी। इसके लिए अभी से रखरखाव कार्य शुरू किया गया है। पांच से छह पूजा तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। पूजा-पंडाल के आसपास से लेकर इलाके-मुहल्ले में बिजली संबंधित सभी उपकरणों को दुरूस्त किया जा रहा है। दिलिप कुमार सिंह, जीएम, पेसू