ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाडॉ. मृदुला सिन्हा का साहित्यिक व्यक्तित्व भी विराट था

डॉ. मृदुला सिन्हा का साहित्यिक व्यक्तित्व भी विराट था

अपने समय की महान विदुषी और गोवा की पूर्व राज्यपाल डॉ. मृदुला सिन्हा का साहित्यिक व्यक्तित्व भी उनके सामाजिक राजनैतिक व्यक्तित्व की भांति विराट था।...

डॉ. मृदुला सिन्हा का साहित्यिक व्यक्तित्व भी विराट था
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSat, 27 Nov 2021 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

अपने समय की महान विदुषी और गोवा की पूर्व राज्यपाल डॉ. मृदुला सिन्हा का साहित्यिक व्यक्तित्व भी उनके सामाजिक राजनैतिक व्यक्तित्व की भांति विराट था। उन्हें भारतीय संस्कृति का जितना व्यापक ज्ञान था उतनी ही दृढ़ पकड़ लोक-जीवन पर भी थी। ये बातें शनिवार को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में आयोजित जयंती-समारोह में सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने कहीं। वहीं सर्वाधिक लोकप्रिय कवि और मधुशाला के रचनाकार डॉ. हरिवंश राय बच्चन को भी उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। मौके पर युवा कवि डॉ. कुंदन लोहानी के काव्य-संग्रह काव्यचंचला का लोकार्पण भी किया। सम्मेलन की उपाध्यक्ष डॉ. मधु वर्मा, डॉ. शंकर प्रसाद, अंबरीषकांत, आनंद किशोर मिश्र तथा डॉ. बीएन विश्वकर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें