विस अध्यक्ष ने महेंद्र झा को बधाई दी
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महेंद्र झा को उनकी कृति ‘धात्री पात सन गाम’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि महेंद्र जी ने मिथिला की संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं को अपनी लेखनी से जीवंतता दी है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मैथिली भाषा और साहित्य की अमर विरासत को और अधिक समृद्ध करने वाले वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महेंद्र झा की चर्चित कृति ‘धात्री पात सन गाम’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि दशकों तक शिक्षण और साहित्य-सृजन को एक साथ साधने वाले महेन्द्र जी ने मिथिला के लोकजीवन, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं को अपनी लेखनी से जिस सजीवता से उकेरा है, वह अतुलनीय है। मेरी कामना है कि उनकी साहित्य-साधना अनवरत जारी रहे और उनकी प्रेरणादायी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


