डेढ़ साल के बेटे ने मुखाग्नि दी,सबकी आंखें नम हुईं

Apr 09, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

मोकामा थाना क्षेत्र के साहबेगपुर में चार कट्ठा जमीन के विवाद में मां-बेटे की हत्या से गांव में मातम है। राजीव यादव को उनके बेटे शिवांश ने मुखाग्नि दी। कन्हैया यादव ने आरोप लगाया कि उसके चाचा विजय यादव ने साजिश के तहत हत्या करवाई। पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

डेढ़ साल के बेटे ने मुखाग्नि दी,सबकी आंखें नम हुईं

मोकामा थाना क्षेत्र के साहबेगपुर में चार कट्ठा जमीन के विवाद में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। मां-बेटे की हत्या के बाद मोहल्ले में लोग गमजदा हैं। बुधवार को राजीव यादव को उसके डेढ़ साल के बेटे शिवांश ने मुखाग्नि दी। यह दर्दनाक मंजर देख लोगों की आंखे नम हो गई। राजीव यादव की गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के साथ उनकी मां मंजू देवी को उनके पुत्र कन्हैया यादव ने मुखाग्नि दी। मां और बेटे का एक साथ दाह संस्कार होते देख लोग दुखी हो उठे। साजिश के तहत हत्याकांड को अंजाम दिया था: कन्हैया यादव का आरोप है कि उसके चाचा विजय यादव ने पूरी साजिश के तहत दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।

विजय यादव ने लखीसराय, सूर्यगढ़ा और दूसरे जगह से रिश्तेदारों के साथ बदमाशों को भी बुलाए थे। परिजनों की मानें तो मुख्य आरोपित विजय ने अपने संबंधियों को भी बुला रखा था। विजय यादव का बेटा विकास कुमार और उसका बहनोई फरार है।चार महीने पहले चाचा के खिलाफ शिकायत की थी: पीड़ित पक्ष ने बताया कि करीब चार माह पहले मोकामा थाने में आवेदन दिया गया था लेकिन उस समय मामला दब गया था। हालांकि अंदर ही अंदर राजीव यादव का चाचा खुन्नस पाल रखा था।आरोपितों को जेल भेजा: पुलिस ने हत्याकांड में गिरफ्तार सात आरोपितों को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों खिलाफ स्पीड ट्रायल किया जाएगा। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। मोकामा थाने लगातार इलाके में गश्त और छापेमारी कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।