ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाडर है कहीं भाजपा भगा न दे नीतीश को : लालू यादव

डर है कहीं भाजपा भगा न दे नीतीश को : लालू यादव

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि हमें डर है कि कहीं भाजपा नीतीश कुमार को भगा न दे। उन्होंने अपना राजनीतिक कॅरियर समाप्त कर लिया। भाजपा भी उनके चरित्र को समझ चुकी है। अब राजद एक नया समां बांधेगा और...

डर है कहीं भाजपा भगा न दे नीतीश को : लालू यादव
पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरोSat, 29 Jul 2017 06:13 AM
ऐप पर पढ़ें

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि हमें डर है कि कहीं भाजपा नीतीश कुमार को भगा न दे। उन्होंने अपना राजनीतिक कॅरियर समाप्त कर लिया। भाजपा भी उनके चरित्र को समझ चुकी है। अब राजद एक नया समां बांधेगा और भाजपा को देश से भगाने के आंदोलन को और मजबूत करेगा। 

जदयू ने जीता विश्वास: असेंबली में तेजस्वी के वार पर नीतीश का पलटवार

राजद प्रमुख शुक्रवार को एक मीडिया चैनल से बात कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार ने विधानसभा में तेजस्वी की नकल की। उनके किसी सवाल का जवाब नहीं दिया और उन्हीं की बात दोहरा दी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बहुत स्वाभिमानी है। 

नीतीश कुमार ने उनकी आशा पर पानी फेर दिया है। नरेन्द्र मोदी को फल चढ़ाने चले गये। अब तो केन्द्र और राज्य दोनों जगह उनकी सरकार हो गई। करें विकास और दिखाएं जनता को इसका लाभ।  

'नीतीश से ज्यादा कौन जानता है 'भोग' का मतलब'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें