डीएमआई : पीजीडीएम कोर्स में नामांकन को आवेदन की तिथि 15 तक

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

विकास प्रबंधन संस्थान, पटना में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (डेवलपमेंट मैनेजमेंट) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून है। नामांकन के बाद अच्छे अंक लाने पर 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति का प्रावधान है। अधिक जानकारी dmi.ac.in पर उपलब्ध है।

डीएमआई : पीजीडीएम कोर्स में नामांकन को आवेदन की तिथि 15 तक

विकास प्रबंधन संस्थान (डीएमआई), पटना में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (डेवलपमेंट मैनेजमेंट) कोर्स में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 15 जून तक है। नामांकन के लिए विस्तृत जानकारी व आवेदन के लिए लिंक वेबसाइट http://www.dmi.ac.in पर उपलब्ध है। एडमिशन कोऑडिनेटर प्रो. संतोष आनंद ने बताया कि नामांकन के बाद सेमेस्टर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है। किसी भी विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को भी ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत की छात्रवृत्ति दी जाती है। कैट, जैट, सीमैट और मैट में एससी, एसटी व दिव्यांग विद्यार्थी 80 परसेंटाइल, बीसी, ईबीसी व महिला 85 परसेंटाइल और सामान्य वर्ग के विद्यार्थी 90 परसेंटाइल से अधिक स्कोर प्राप्त करते हैं तो ट्यूशन फीस में 100 प्रतिशत की छात्रवृत्ति दी जाती है।

ईमेल admissions@dmi.ac.in और हेल्पनंबर 9523096030 से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।