स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत 31 दिसंबर 2025 तक 35277 कार्ड निर्गत करने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री निश्चय योजना के तहत 37548 आवेदनों को स्वीकृति मिली है। प्रशासन की प्राथमिकता विकासात्मक योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करना है।

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड समेत ‘विकसित बिहार के सात निश्चय’ के तहत डीआरसीसी से संचालित अन्य दो योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि प्रारंभ तिथि से 31 दिसंबर 2025 तक 35277 स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड निर्गत किया गया है। इसके लिए बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से 1199 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए जिला कार्यक्रम प्रदाधिकारी को बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 37548 अवेदनों की स्वीकृति मिली है, जिसमें 35409 आवेदकों के खाते में 49 करोड़ 10 लाख 81 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है। शेष आवेदन प्रक्रिया में है। कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत 136093 आवेदन स्वीकृत हैं। इसमें से 96901 लोग प्रशिक्षित हो चुके हैं। अन्य शेष लोगों का प्रशिक्षण जारी है। जिले में कुल 83 कौशल प्रशिक्षण केंद्र हैं। इसमें से पांच केंद्र विभिन्न कारणों से क्रियाशील नहीं हैं। इसके लिए डीएम ने नियोजन पदाधिकारी को श्रम संसाधन विभाग से समन्वय से इन केंद्रों के सक्रिय करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सरकार के विकासात्मक व लोक कल्याणकारी योजनाओं को सफल रूप से लागू करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को इसके प्रति सजग, प्रतिबद्ध और तत्पर रहने का निर्देश दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




