नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर परिचर्चा आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

गंगा देवी महिला महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर परिचर्चा आयोजित की गई। प्राचार्या प्रो. विजय लक्ष्मी की अध्यक्षता में, डॉ. ललित कुमार ने इसे नारी सशक्तीकरण का अभूतपूर्व कदम बताया। डॉ. वंदना और डॉ. रचना ने अधिनियम के महत्व और दार्शनिक पक्ष पर अपने विचार साझा किए।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर परिचर्चा आयोजित

गंगा देवी महिला महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर परिचर्चा आयोजित की गई। अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. विजय लक्ष्मी ने की। उद्घाटन करते हुए राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ललित कुमार ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, नारी सशक्तीकरण और राजनीति में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम है। यह अधिनियम महिलाओं को नीति-निर्माण में भागीदार बनाएगा। विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. वंदना ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने तथा सामाजिक न्याय को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह अधिनियम मील का पत्थर सिद्ध होगा।

कॉलेज की बर्सर एवं दर्शनशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. रचना जायसवाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के दार्शनिक पक्ष पर विचार प्रस्तुत किये।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।