धर्म-धम्म अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 11 देशों के सौ विद्वान होंगे शामिल

हिन्दुस्तान टीम पटना
Follow us on Google News
share

राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 11 जनवरी से आरंभ होने वाले तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन में 11 देशों के करीब 100 प्रख्यात विद्वान, धार्मिक चिंतक, अध्यापक और शोधार्थी शामिल...

धर्म-धम्म अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 11 देशों के सौ विद्वान होंगे शामिल

राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 11 जनवरी से आरंभ होने वाले तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन में 11 देशों के करीब 100 प्रख्यात विद्वान, धार्मिक चिंतक, अध्यापक और शोधार्थी शामिल होंगे। सोमवार को पटना में नालंदा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुनैना सिंह ने बताया कि 13 जनवरी तक चलने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन 11 जनवरी को अपराह्न 3 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के हाथों होगा। बिहार के राज्यपाल सत्य पाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और श्रीलंका के विदेश मंत्री इलक मारापाना व भारत के विदेश मंत्रालय की सचिव प्रीति शरण इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, 13 जनवरी को समापन समारोह के मुख्य अतिथि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू तथा बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी होंगे।

प्रो. सिंह ने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आसियान-भारत वार्ता भागीदारी की 25वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे उत्सव का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह कांफ्रेंस सामान्य कांफ्रेंसों से इस मायने में भिन्न है कि इसमें बुद्धिस्ट, वैदिक स्टडी के ज्ञाताओं के अलावा विद्वानों तथा नीति निर्धारकों की इकट्ठे भागीदारी हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय टकरावों पर नालंदा विश्वविद्यालय में विमर्श की सोच को यह कांफ्रेंस विस्तार देगा।

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का केन्द्रीय विषय है-धर्म-धम्म परंपरा में राज्य और सामाजिक व्यवस्था। कहा कि धर्म मानव सभ्यता की मूलभूत परिभाषा है और मानव अस्तित्व तथा लौकिक जीवन धर्म की धुरी पर ही स्थित है। सत्य और अहिंसा, पारस्परिक सद्भाव, विश्वबंधुत्व तथा शांतिपूर्ण सहअस्तित्व, निस्वार्थ समाजसेवा आदि विचार धर्म की ही अभिव्यक्तियां हैं। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में परिसंवाद के माध्यम से विचारों के आदान-प्रदान द्वारा इस तथ्य को रेखांकित किया जाएगा कि विश्व के सभी प्रमुख धर्मों का ध्येय मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना है।

कुलपति ने बताया कि नालंदा विश्वविद्यालय के साथ ही इंडिया फाउंडेशन, भारत सरकार का विदेश मंत्रालय तथा वियतनाम के विश्वविद्यालय हो ची मिन्ह सिटी के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन हो रहा है। प्रेस कांफ्रेंस में गुरु प्रकाश, सुदर्शन व प्रो. पंकज मोहन भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsPatna Newsधर्म-धम्म अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 11 देशों के सौ विद्वान होंगे शामिल