
उर्वरक खरीदते समय किसान रसीद अवश्य लें : विजय
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी कि वे निर्धारित मूल्य का पालन करें। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। तरैया पोखरेड़ा बाजार में एक विक्रेता का लाइसेंस...
उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिक मूल्य पर बिक्री करने वाले उर्वरक विक्रेताओं को कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उर्वरक विक्रेता निर्धारित मूल्य, मात्रा और गुणवत्ता के मानकों का सख्ती से पालन करें। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की कि किसान उर्वरक खरीदते समय रसीद अवश्य लें। ऐसी ही एक शिकायत पर गुरुवार को सारण जिले के तरैया पोखरेड़ा बाजार के कुशवाहा खाद बीज भंडार का लाइसेंस रद्द किया गया है। इसकी शिकायत तरैया प्रखंड बगही के किसान मुकेश यादव एवं अन्य किसानों ने की थी। सहायक निदेशक की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
उन्होंने किसानों से कहा है कि यदि किसी विक्रेता द्वारा अधिक मूल्य वसूला जाए या गुणवत्ता में गड़बड़ी पाई जाए, तो इसकी सूचना तुरंत जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय या विभागीय हेल्पलाइन नंबर 0612-2233555 एवं व्हाट्सएप नंबर 7766085888 पर दें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




