अशोक स्तंभ तोड़ने की घटना देशद्रोह की मंशा से प्रेरित : विजय सिन्हा
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के हजरत बल दरगाह में अशोक स्तंभ के चिह्न पर हुई घटना की भर्त्सना की। उन्होंने इसे भारत की अस्मिता पर हमला बताया और कहा कि यह कट्टरपंथी सोच का परिणाम है।...

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के हजरत बल दरगाह में शिलापट्ट पर उत्कीर्ण अशोक स्तंभ के चिह्न को ताड़े जाने की घटना की भर्त्सना की है । उन्होंने कहा कि यह घटना केवल अशोक स्तंभ का राजचिह्न खंडित करने की नहीं है, बल्कि भारत की अस्मिता पर प्रहार है। उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि धार्मिक मान्यता की आड़ में कट्टरपंथी सोच के लोगों ने भारत की संप्रभुता को चुनौती देने का प्रयास किया है। दुनिया का कोई भी मत 'राष्ट्रधर्म' की अवमानना कर 'धार्मिक पहचान' की अभिव्यक्ति करना नहीं सिखाता है। इसलिए यह घटना पूरी तरह से उन्मादी तत्वों द्वारा देशद्रोह की मंशा से प्रेरित घटना है।
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। इनके नेता चाहे राहुल गांधी हों या फारुख और उमर अब्दुल्ला हों, बार-बार अपने हाथों में संविधान लहराते नजर आते हैं। लेकिन, वे सभी इस उन्मादी हरकत का बचाव कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




