Hindi NewsBihar NewsPatna NewsDeputy CM Samrat Chaudhary Claims Lalu Prasad s Family Involved in Rajkumar s Murder

राजकुमार यादव की हत्या से किसको फायदा, जनता जानती है : सम्राट
संक्षेप:
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली के राघोपुर निवासी राजकुमार उर्फ आला राय की हत्या के पीछे लालू प्रसाद के परिवार का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस हत्या से किसे लाभ हुआ, यह सभी जानते...
Sep 11, 2025 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि वैशाली जिले के राघोपुर निवासी राजकुमार उर्फ आला राय की हत्या से किसको लाभ हुआ, यह बात सभी जनता जानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद का पूरा परिवार यह काम करते रहा है। उपमुख्यमंत्री ने गुरुवार को पटना में आरोप लगाया कि लालू जी का परिवार हत्यारों और अपराधियों को संरक्षण देते रहा है। मैं पूर्ण रूप से स्पष्ट तौर पर कहता हूं कि राघोपुर से जुड़े हुए प्रत्याशी की हत्या हुई है, इसकी पूर्ण जांच होगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




