Hindi NewsBihar NewsPatna NewsDepartmental Action Against Four Officials for Illegal Mining and Storage
तीन खान निरीक्षक सहित चार अफसरों पर विभागीय कार्यवाही चलेगी

तीन खान निरीक्षक सहित चार अफसरों पर विभागीय कार्यवाही चलेगी

संक्षेप:

खनिज विभाग के चार अधिकारियों पर अवैध खनन और भंडारण में शामिल होने के आरोप लगे हैं। इनमें तीन खान निरीक्षक और एक खनिज विकास पदाधिकारी शामिल हैं। इन पर कार्रवाई न करने का आरोप है, जिसके बाद विभागीय...

Sep 07, 2025 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

अवैध खनन व भंडारण में शामिल खान एवं भूतत्व विभाग के चार अफसरों पर विभागीय कार्यवाही चलेगी। इनमें तीन खान निरीक्षक व एक तत्कालीन खनिज विकास पदाधिकारी शामिल हैं। तत्कालीन खान निरीक्षक अंजनी कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए कोई काम नहीं किया। औरंगाबाद के तत्कालीन खान निरीक्षक मो. इकबाल हुसैन और रूपा कुमारी पर अपने पदस्थापन के दौरान अवैध बालू भंडारण करने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। इसी प्रकार, मोतिहारी में तैनात तत्कालीन खनिज विकास पदाधिकारी रागिनी कुमारी पर संज्ञान में रहने के बाद भी अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चारों अधिकारियों पर आरोप लगाने के बाद इनसे कारण भी पूछा गया। परंतु संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद खान एवं भूतत्व विभाग ने इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।