राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़, हॉटस्पॉट कौन से इलाके?

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार के पटना में शनिवार को डेंगू के 16 नए मरीज मिले हैं, जिससे कुल मरीजों की संख्या 870 हो गई है। बांकीपुर अंचल में सबसे अधिक नए मरीज पाए गए हैं। नगर निगम के पाटलिपुत्र और बांकीपुर अंचल डेंगू के हॉटस्पॉट बने हुए हैं।

Dengue

शहर में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को डेंगू के 16 नए मरीज मिले, जिसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 870 हो गई है। नए मरीजों में सबसे अधिक मामले बांकीपुर अंचल से सामने आए हैं। नगर निगम क्षेत्र के पाटलिपुत्र और बांकीपुर अंचल डेंगू के हॉटस्पॉट बने हुए हैं। चिंता की बात यह है कि दुर्गापूजा के दौरान इन क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव भी प्रभावी ढंग से नहीं हो पाया।

आंकड़ों के अनुसार, डेंगू के कुल मरीजों में पुरुष मरीजों की संख्या 618 है, जबकि महिला मरीजों की संख्या 252 हो गई है। सितंबर माह में डेंगू के सबसे अधिक 540 मरीज दर्ज किए गए थे, जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम को इस हॉटस्पॉट क्षेत्रों में तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।