ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनापानी से भरे गड्डे में तीन वर्षीय बालक की डूबने से मौत

पानी से भरे गड्डे में तीन वर्षीय बालक की डूबने से मौत

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पीएमसीएचपुननुन। संवाद सूत्र पिपरा देना के भभौल गांव के तीन वर्षीय बालक की मौत उसके घर के पीछे स्थित पानी से भरे गड्डे में डूबने से हो गई। मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस...

पानी से भरे गड्डे में तीन वर्षीय बालक की डूबने से मौत
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSat, 28 Oct 2017 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पीएमसीएचपुननुन। संवाद सूत्र पिपरा देना के भभौल गांव के तीन वर्षीय बालक की मौत उसके घर के पीछे स्थित पानी से भरे गड्डे में डूबने से हो गई। मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। इस बीच खेमस के राज्य सचिव गोपाल रविदास ने घटना पर दुख प्रकट किया है। अनुमंडल प्रशासन से मांग की है कि आपदा प्रबंधन के तहत बालक के परिजनों को चार लाख मुआवजा दिया जाये। जानकारी के अनुसार भभौल गांव के छोटे ठाकुर का पुत्र संतोष(3) अपने घर के पीछे गुरुवार की दोपहर खेल रहा था। वहीं पर उसकी मां भी थी। इसी बीच किसी काम से उसकी मां घर की ओर चली आई। संतोष भी अपने मां को जाते देख पीछे से चल दिया। इसी दौरान पास स्थित पानी से भरे गड्डे में संतोष लुढ़क गया। उसकी मौत पानी में डूबने से हो गई। बाद में संतोष की मां उसकी खोजबीन की तो कहीं पता नहीं चल पाया। इसी दौरान जब उक्त गड्डे में जाकर देखा गया तो संतोष का शव बरामद हुआ।---परसा के बघपुर घाट पर दो किशोर डूबेफुलवारीशरीफ। संवाद सूत्र परसा थाना क्षेत्र के पुनपुन नदी के बघपुर घाट के शुक्रवार की सुबह स्नान के दौरान दो युवक डूब गए। डूबने वालों जक्कनपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी विरेंद्र पासवान का पुत्र सन्नी कुमार(16) व दूसरा चांदपुर बेला के मनु साव का रोशन कुमार(13) था । परिजनों को जानकारी तब हुई जब अर्घ्य देने के लिए दोनों को खोजा गया। काफी खोजबीन के बाद जब दोनों नहीं मिले इसकी सूचना सहायता केंद्र में दी गई। इसके बाद इसकी सूचना परिजनों के द्वारा परसा पुलिस को दी गयी। बघपुर घाट के पास से ही दोनों का कपड़ा बरामद किया गया। हालांकि, इस दौरान स्थानीय गोतखोरा व एसडीआरफ के टीम शुक्रवार को देर शाम तक शव को पुनपुन नदी में खोजबीन करती रही। परिजनों के अनुसार कपड़ा अपने परिजनों के पास ही रख दोनों स्नान करने गये थे। दोनों ने अपने-अपने परिजनों पुनपुन नदी से पानी लाकर भी दिया, लेकिन दूसरी बार जब दोनों स्नान करने गए वापस नहीं आए। वहीं घटना की सूचना पर फुलवारीशरीफ अचंलाधिकारी अरुण कुमार, परसा थानाध्यक्ष नंदकुमार जी देर शाम तक स्थानीय गोतखोरा व एसडीआरएफ के टीम द्वारा काफी खोजबीन की गई। शव का कुछ पता नहीं चला। वहीं इस संबंध में परसा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के शव को खोजबीन के लिए काफी मशक्कत की गई, लेकिन दोनों के शव का पता नहीं चल पाया। ---बाढ़ में डगराईन नदी में डूबने से बच्ची की मौतबाढ़। टाल क्षेत्र के भदौर थाना अन्तर्गत डभावां गांव के पास शुक्रवार को डगराईन नदी में नहाने के दौरान बच्ची(8) गीता कुमारी की मौत गहरे पानी में चले जाने के कारण हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही गांव में भी मातम पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार डगराईन नदी के घाट पर छठ पूजा करने के बाद शशि चौहान और उसका परिवार घर लौट गया। इसके बाद करीब सुबह नौ बजे शशि चैहान की पुत्री गीता बिना घर वालों को बताए हुए घाट पर स्नान करने के लिए चली गई। इसी दौरान वह नदी में गहरे पानी में चली गई। जिसका पता लोगों को नहीं चल सका। बाद में परिजनों ने गीता की खोजबीन शुरू की तो उसका शव डगराईन नदी से मिला। शव के बरामद होते ही शशि चौहान के घर में चीख पुकार मच गई। भदौर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वही इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें