ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाराज्य में गंगा का खतरनाक तेवर अब भी बरकरार

राज्य में गंगा का खतरनाक तेवर अब भी बरकरार

राज्य में अधिकतर नदियों का जलस्तर गिरने लगा है, लेकिन गंगा और कमला बलान का खतरनाक तेवर अब भी बरकरार है। हालांकि पटना में गंगा के जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार काफी कम हुई है, लेकिन अब यह भागलपुर के...

राज्य में गंगा का खतरनाक तेवर अब भी बरकरार
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 22 Sep 2019 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य में अधिकतर नदियों का जलस्तर गिरने लगा है, लेकिन गंगा और कमला बलान का खतरनाक तेवर अब भी बरकरार है। हालांकि पटना में गंगा के जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार काफी कम हुई है, लेकिन अब यह भागलपुर के साथ मुंगेर में भी लाल निशान को पार कर चुकी है। राज्य में अब भी चार नदियां लाल निशान से ऊपर बहर रही हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा के तेवर को देख फरक्का डैम का फाटक खोलने के लिए केन्द्र से बात की थी। रात में वहां लगभग आधे गेट खोले गये। उसके बाद गंगा का पानी बंगाल की ओर बढ़ने लगा। यही कारण है कि पटना में इसके जलस्तर में मात्र दो सेमी की वृद्धि हुई, लेकिन पानी जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है भागलपुर का जलस्तर बढ़ रहा है। भागलपुर में गंगा रविवार को 24 सेमी और कहलगांव में 71 सेमी बढ़ी है। खास बात यह है कि यह नदी अब मुंगेर में भी लाल निशान से छह सेमी ऊपर पहुंच गई है। इस प्रकार गंगा अब राज्य के सभी शहरों में लाल निशान से ऊपर है।

कमला बलान नदी भी झंझारपुर में लगभग 50 सेमी चढ़ी है। वहां अब इस नदी जलस्तर लाल निशान से लगभग एक मीटर ऊपर चढ़ गया है। जयनगर में नदी शनिवार को लाल निशान से नीचे आ गई थी, लेकिन रविवार को एक बार फिर ऊपर चढ़ गई। वहां नदी के जलस्तर में 25 सेमी की वृद्धि हुई है।

बागमती नदी का जलस्तर गिरने लगा है। रविवार को यह नदी मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में लाल निशान से नीचे आ गई, लेकिन सीतामढ़ी के कटौंझा में अभी लाल निशान से ऊपर है। बूढ़ी गंडक खगड़िया में खतरे के निशान से लगभग एक मीटर 22 सेमी ऊपर बह रही है। इसके अलावा अधवारा नदी भी सीतामढ़ी के सुन्दरपुर में घटकर लाल निशान के पास पहुंच गई है। शनिवार को यह काफी ऊपर थी। घाघरा नदी भी सीवान के सीसवन में लाल निशान से अभी भी ऊपर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें