दानापुर स्टेशन : फरक्का एक्सप्रेस से 19 कछुए बरामद, दंपती गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस की विशेष जांच अभियान के दौरान बुधवार को फरक्का एक्सप्रेस से कछुआ तस्करी के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया गया। उसके

दानापुर स्टेशन : फरक्का एक्सप्रेस से 19 कछुए बरामद, दंपती गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस की विशेष जांच अभियान के दौरान बुधवार को फरक्का एक्सप्रेस से कछुआ तस्करी के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 19 जीवित कछुए बरामद किए गए हैं। जब्त कछुओं को वन विभाग के हवाले दिया गया है गिरफ्तार दंपती को भी वन विभाग के अधिकारी ले गए। दोनों से पूछताछ चल रही है। आरपीएफ दारोगा गौतम कुमार के नेतृत्व में बुधवार को दानापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर चेकिंग चल रही थी। उसी समय हावड़ा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस पहुंची गई। आरपीएफ ने ट्रेन में भी जांच की तो बोगी संख्या एस-02 के शौचालय के पास एक महिला और पुरुष को संदिग्ध अवस्था में मिले।

पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि पति-पत्नी हैं। पास में एक गठरी रखे हुए थे। पुलिस ने गठरी की जांच की तो उसमें 19 जिंदा कछुआ बरामद किया गया। दोनों को दानापुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया तथा पूछताछ की गई तो पता चला कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगढ़ थाना के पगड़ी गांव के रहने वाले हैं। पगड़ी गांव के बबलू कुमार और उसकी पत्नी वितिया लंबे समय से कछुआ की तस्करी करते हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से हावड़ा जा रहे थे। हावड़ा में कछुओं को बेचना था। वन अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग इस संबंध में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई कर रहा है। रेल थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि विशेष जांच अभियान के दौरान कछुआ तस्करी का मामला सामने आया है। गिरफ्तार दंपती के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।