पशु स्वास्थ्य और उत्पादन संस्थान में पशुओं की हो रही है नि:शुल्क जांच
डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग ने पटना में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए आधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना की है। यहां रक्त, मूत्र और अन्य सैंपल की निःशुल्क जांच की जा रही है। संक्रामक रोगों जैसे जोंस डिजीज और टीबी की जांच भी उपलब्ध है। यह सेवा पशुपालकों के लिए बहुत लाभकारी है।

डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पटना में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां पशुओं के स्वास्थ्य जांच के लिए आधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है, जहां खून, मूत्र आदि के सैंपल की जांच कराकर पशुओं में होने वाली बीमारियों की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार ब्लड प्रोटोजोआ, टीसी, डीसी, ईएसआर और हीमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क होती है। इसके साथ ही यहां संक्रामक रोगों का पता लगाने के लिए जोंस डिजीज, टीबी, ब्रुसेलोसिस और ग्लैंडर्स टेस्ट की जांच नि:शुल्क कराई जा सकती है।
दूध और मूत्र से संबंधित बीमारियों के लिए मिल्क कल्चर सेंसिटिविटी, यूरिन रूटीन और यूरिन कल्चर जांच भी उपलब्ध है। पोल्ट्री (मुर्गी पालन) से जुड़ी महत्वपूर्ण पीएम जांच, पैरासिटोलॉजिकल, पैथोलॉजिकल, बैक्टीरियोलॉजिकल एवं जल जांच की सुविधा भी यहां निःशुल्क उपलब्ध है। इसके साथ ही पशुओं के गोबर की जांच, स्किन स्क्रैपिंग और लिम्फ नोड बायोप्सी जांच भी यहां नि:शुल्क कराई जा सकती है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


