नालंदा-विक्रमशिला की विरासत से अवगत हुए बच्चे

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

विश्व विरासत दिवस पर फेसेस पटना ने राजापुर मैनपुरा के राजकीय मध्य विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन किया। डॉ. सुनिता भारती ने प्राचीन नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालयों का महत्व बताया। छात्रों ने विरासत क्विज में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 छात्रों को यंग हेरिटेज लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया।

नालंदा-विक्रमशिला की विरासत से अवगत हुए बच्चे

विश्व विरासत दिवस पर सांस्कृतिक-शैक्षणिक संस्था फाउंडेशन फॉर आर्ट, कल्चर, एथिक्स एंड साइंस (फेसेस) पटना ने राजकीय मध्य विद्यालय, राजापुर मैनपुरा में सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान डॉ. सुनिता भारती (सचिव, फेसेस) ने बच्चों को प्राचीन नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालयों के ऐतिहासिक महत्व को समझाया। कहा कि ये विवि न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व की ज्ञान-परंपरा के प्रतीक हैं। पुरातत्व संग्रहालय नालंदा और विक्रमशिला में संरक्षित पुरावशेषों पर आधारित दो लघु वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया गया। वृत्तचित्र में दी गई जानकारी के आधार पर कक्षा आठ के छात्रों के बीच विरासत क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने प्रश्नों का सही उत्तर दिया।उत्कृष्ट

प्रदर्शन करने वाले 13 छात्र-छात्राओं को फेसेस की ओर से यंग हेरिटेज लीडरशिप अवार्ड के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मौके पर कार्यक्रम के संयोजक अवधेश्वर दास, विक्रम प्रसाद, प्राचार्य संजय कुमार आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।