Patna News: पटना जिले के दो लाख बच्चों का नहीं बना आधार कार्ड
Patna News: पटना जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा एक से 12वीं तक में 201112 छात्र-छात्राओं के लिए अपार आईडी नहीं बन पाई है। आधार कार्ड के बिना विद्यार्थी परीक्षा और सरकारी योजनाओं से वंचित हो सकते हैं। शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रधानाध्यापकों को जल्द से जल्द आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं।

Patna News: पटना जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा एक से 12वीं तक में नामांकित 201112 छात्र-छात्राओं की अपार आईडी अब तक नहीं बन पाई है। अपार आईडी बनाने के लिए शिक्षा विभाग के ई-शिक्षा कोष और यू-डायस पोर्टल पर आधार अपडेट करना अनिवार्य है। आधार कार्ड नहीं होने से छात्रों को मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए पंजीयन में भी परेशानी हो सकती है। आधार कार्ड नहीं होने पर छात्रों को परीक्षा से भी वंचित होना पड़ सकता है। कुल छात्रों की संख्या 802246 है। जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनाना जल्द सुनिश्चित करें। इसके लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों को आधार कार्ड कहां बन रहा है, इसकी जानकारी दें। बिना आधार कार्ड के विद्यार्थी सरकारी योजना से भी वंचित हो सकते हैं। आधार कार्ड बनने के बाद ई-शिक्षा कोष और यू-डायस पोर्टल पर आधार अपडेट करना जरूरी है。
आधार कार्ड बनाने के केंद्र
जिले के 49 केंद्रों पर बना सकते हैं आधार कार्ड
जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि जिले के स्कूलों में संचालित हो रहे आधार केंद्र बंद हैं। हालांकि जिले के 49 केंद्रों पर आधार कार्ड में सुधार किया जा रहा है। ये आधार केंद्र पर हर प्रखंड में हैं। छात्र या अभिभावक संबंधित स्कूल के प्रधान या प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से संपर्क कर उक्त आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सभी केंद्र पर आधार कार्ड बनाने या सुधार के लिए आपरेटर मौजूद हैं। ऑपरेटर और संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जिले में संचालित सभी केंद्र पर छात्र-छात्राओं का नि:शुल्क आधार कार्ड बनाने में सहयोग करेंगे।


