ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाबिहार में हाल के दिनों में अपराध बढ़े, नियंत्रण जरूरी : चिराग

बिहार में हाल के दिनों में अपराध बढ़े, नियंत्रण जरूरी : चिराग

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार में हाल के दिनों में अपराध बढ़े हैं। इस पर नियंत्रण किया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि देश को तोड़ने वाली भाषा अगर कोई बोलता है तो उसे बर्दाश्त...

बिहार में हाल के दिनों में अपराध बढ़े, नियंत्रण जरूरी : चिराग
हिन्दुस्तान टीम,पटनाFri, 28 Feb 2020 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार में हाल के दिनों में अपराध बढ़े हैं। इस पर नियंत्रण किया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि देश को तोड़ने वाली भाषा अगर कोई बोलता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली में जो हुआ वह ठीक नहीं है।

चिराग शुक्रवार को दिल्ली से लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। कहा कि बिहार को देश में नम्बर वन राज्य बनाना है। अपराध पर नियंत्रण को डायल 100 की व्यवस्था ठीक करनी होगी। यह नम्बर डायल करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। आम तौर पर तो कोई उठाता ही नहीं है।

मॉरीशस के पीएम ने फॉलो किया

उधर, चिराग ने अपना नाम ट्विटर और फेसबुक पर बदलकर युवा बिहारी चिराग पासवान कर दिया है। उसके बाद मॉरिशस के पीएम पीके जगन्नाथ ने भी उनको फॉलो किया है। इसे पार्टी के नेता बिहारी सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं।

पीएम को पत्र लिखा

चिराग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिन तीन दिसम्बर को राष्ट्रीय मेधा दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें