रबी मौसम में खाद की कालाबाजारी पर 118 दुकानों के लाइसेंस रद्द

Jan 30, 2026 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में रबी मौसम के दौरान खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की गई है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि 118 दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं और 42 दुकानों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। राज्य में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और किसानों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है।

रबी मौसम में खाद की कालाबाजारी पर 118 दुकानों के लाइसेंस रद्द

रबी मौसम में खाद की कालाबाजारी पर 118 दुकानों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। अनियमितता पाए जाने पर जनवरी में ही 16 जिलों की 41 खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमित बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से सघन कार्रवाई की जा रही है। जनवरी के दौरान पटना, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, मुंगेर, शेखपुरा, बांका, सुपौल एवं अररिया के 41 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

कहा कि वर्तमान में राज्य के किसी भी जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। 30 जनवरी तक राज्य में 1.71 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1.64 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 2.10 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 0.44 लाख मीट्रिक टन एमओपी और 1.06 लाख मीट्रिक टन एसएसपी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। किसानों की रबी फसल की आवश्यकताओं की पूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। बताया कि अब तक 42 दुकानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी एवं निरीक्षण के लिए मुख्यालय स्तर पर उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रखंडवार उर्वरकों का उप-आवंटन आच्छादन और वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप किया जाए। उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्रदर्शित उर्वरक की मात्रा और भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक की मात्रा का नियमित सत्यापन किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा जिलों में उर्वरक की कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य पर विक्रय को रोकने के लिए कृषि विभाग के पदाधिकारियों का जांच दल गठित कर नियमित रूप से छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए सशस्त्र सीमा बल के साथ समन्वय स्थापित कर छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;