Hindi NewsBihar NewsPatna NewsCPI s 25th National Congress in Chandigarh A Historic Gathering for Democracy and Justice
भाकपा का 25 वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चंडीगढ़ में आज से

भाकपा का 25 वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चंडीगढ़ में आज से

संक्षेप: भाकपा का 25वां राष्ट्रीय महाधिवेशन 21 से 25 सितंबर तक चंडीगढ़ में होगा। इसमें बिहार से 77 प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह महाधिवेशन भाकपा की शताब्दी वर्षगांठ के साथ आयोजित किया जा रहा है। पार्टी ने लोकतंत्र,...

Sat, 20 Sep 2025 07:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

भाकपा का 25 वां राष्ट्रीय महाधिवेशन 21 से 25 सितंबर तक पंजाब के चंडीगढ़ में आयोजित होगा। इसमें बिहार से 77 प्रतिनिधि शामिल होने के लिए रवाना हो गये हैं। शनिवार को भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत 21 सितंबर को रैली के साथ होगी। यह ऐतिहासिक महाधिवेशन भाकपा की शताब्दी वर्षगांठ के साथ आयोजित हो रही है। भाकपा की स्थापना 1925 में हुई थी। 1924 के कानपुर षड्यंत्र केस से ही पार्टी स्वतंत्रता आंदोलन और जनता के संघर्षों में अग्रणी रही है। धर्मनिरपेक्षता, फेडरल ढांचे और श्रमिकों, किसानों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों और अन्य वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।

उन्होंने बताया कि किसान भवन, चंडीगढ़ में स्थापित कामरेड सुधाकर रेड्डी नगर में आयोजित होने वाला पार्टी का यह महाधिवेशन लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और शांति के लिए संघर्षों को और मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। पार्टी ने घोषणा की है कि हम लड़ेंगे और जनता जीतेगी।