
सक्षमता तृतीय और चतुर्थ में सफल शिक्षकों की काउंसलिंग कल से
स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा की काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू होगी और 11 फरवरी तक चलेगी। इसमें 12819 सफल शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा। काउंसिलिंग सभी जिलों में निर्धारित समय स्लॉट में होगी, जबकि वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर में अलग स्थान पर आयोजित की जाएगी।
स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा तृतीय और चतुर्थ के सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू होगी। यह 11 फरवरी तक चलेगी। तृतीय और चतुर्थ सक्षमता परीक्षा में सफल 12819 शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा। तीन जिलों को छोड़कर पटना समेत सभी जिलों में काउंसिलिंग जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र में पांच टाइम स्लॉट में सुबह 9 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी। पहले स्लॉट की काउंसिलिंग 9 से 10:30 बजे तक, दूसरे की 10:30 से 12 बजे तक, तीसरे की 12 से 1:30 बजे तक, चौथे की 1:30 से 3 बजे तक और पांचवें की 3 से 4:30 बजे तक चलेगी।
वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर जिले में काउंसिलिंग का कार्य जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निर्धारित स्थल पर किया जाएगा। अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि औैर स्लॉट के अनुसार काउंसिलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। वेबसाइट और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना मिलेगी।सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ शिक्षकों को उपस्थित होना होगा। नाम के टाइटल में अंतर तो देना होगा शपथ पत्र शिक्षक अभ्यर्थी के आधार पर अंकित नाम के टाइटल और मैट्रिक प्रमाण पत्र में अंकित नाम के टाइटल में परिवर्तन होने के कारण यदि आधार सत्यापन नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में शिक्षक अभ्यर्थी की ओर से न्यायिक दण्डाधिकारी के माध्यम से प्राप्त किया गया शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। शपथ प्रस्तुत करने पर उनके नाम एवं टाइटल को सही मानते हुए सत्यापन किया जाएगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से मिलेगा मूल प्रवेश पत्र काउंसिलिंग के दौरान शिक्षकों को अपना मूल प्रवेश पत्र भी लेकर जाना होगा। मूल प्रवेश पत्र परीक्षा के बाद बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान शिक्षकों से डीईओ कार्यालय में जमा कराया गया था। पटना जिले में बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को उनके प्रखंड अंतर्गत शिक्षकों को मूल प्रवेश पत्र दिया गया है। शिक्षक संबंधित बीईओ से ससमय अपना मूल प्रवेश पत्र प्राप्त करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




