रिश्वतखोरी में पकड़ाए राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह निलंबित
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गोपालगंज जिले के राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित कर दिया है। उन्हें छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया और हिरासत से मुक्त होने के बाद उन्हें तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर में मुख्यालय निर्धारित किया गया है।

उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भ्रष्टाचार के मामले में गोपालगंज जिले के बरौली के राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए जाने के मामले में कार्रवाई की गई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को छह हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में प्रस्तुत किया गया था। हिरासत से मुक्त होने के बाद उनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें वहां नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


