Hindi NewsBihar NewsPatna NewsCooperative Department Suspends Kumar Vinay for Irregularities in Rice Procurement in Darbhanga
धान खरीद में अनियमितता बरतने पर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी निलंबित

धान खरीद में अनियमितता बरतने पर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी निलंबित

संक्षेप:

धान खरीद में अनियमितता के लिए सहकारिता विभाग ने दरभंगा के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कुमार विनय को निलंबित कर दिया है। जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा गोदाम की जांच में केवल 39 क्विंटल धान पाया गया जबकि 155 क्विंटल का भुगतान किया गया था। विभाग ने सभी अधिकारियों को पारदर्शिता से कार्य करने का निर्देश दिया है।

Dec 19, 2025 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

धान खरीद में अनियमितता बरतने पर सहकारिता विभाग ने दरभंगा के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कुमार विनय को निलंबित कर दिया है। दरभंगा डीएम की अनुशंसा पर विभाग ने यह कार्रवाई की है। जिला की ओर से आई रिपोर्ट के अनुसार खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति के क्रम में सिंहवाड़ा प्रखंड अन्तर्गत सनहपुर पैक्स की ओर से 155 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति कर संबंधित किसानों को 3 लाख 71 हजार 70 रुपए का भुगतान कराया गया, लेकिन 22 नवंबर 2025 को जिला सहकारिता पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा गोदाम के सत्यापन एवं जांच के क्रम में उक्त पैक्स के गोदाम में मात्र 39 क्विंटल धान ही पाया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विभाग ने कुमार विनय का यह कृत्य धान अधिप्राप्ति जैसे महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही एवं समिति द्वारा किसानों से धान खरीद कर सरकारी राशि के गबन में सहयोग करने का द्योतक है। निबंधक, सहयोग समितियां रजनीश कुमार सिंह ने धान अधिप्राप्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं संलिप्तता पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कहते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धान अधिप्राप्ति कार्य को तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया है, ताकि धान अधिप्राप्ति के शत-प्रतिशत लक्ष्य को ससमय प्राप्त किया जा सके। वहीं विभाग ने छह सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों का स्थानान्तरण किया है। इसके तहत पंकज कुमार को रूपौली, राकेश कुमार को प्रतापगंज, राजेश कुमार भारती को बासोपट्टी, संजीव कुमार सिंह को काशीचक प्रखंड में पदस्थापित किया गया है। मनीष रंजन को जिला सहकारिता पदाधिकारी किशनगंज के कार्यालय और आनंद कुमार शर्मा को कोचाधामन प्रखंड में पदस्थापित किया गया है।