जिले के 41 ग्राम पंचायतों, 17 नगर निकायों में सहयोग शिविर 16 को
पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएस ने पदाधिकारियों को जन-शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने तथा शिविरों का सफलतापूर्वक आ

पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएस ने पदाधिकारियों को जन-शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने तथा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बुधवार को बैठक के दौरान उन्होंने सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में प्रगति की जानकारी ली। कहा कि अगला सहयोग शिविर 16 जून को पटना जिला के 41 ग्राम पंचायतों और 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिह्नित स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भी वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है तथा सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप हर व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को इसकी समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कहा कि सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासन के लिए जनता की संतुष्टि सर्वोपरि है। पटना जिला में सरकार की लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो जून को पटना जिले के 23 प्रखंडों के 41 ग्राम पंचायतों एवं 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिह्नित 26 स्थलों (कुल 67 स्थानों) पर सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया था। 19 मई को भी 41 ग्राम पंचायतों में शिविरों को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया था। ज़िलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविरों में कई हजार लोगों ने भाग लिया और सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाया। आम जनता काफी प्रसन्न है। ज़िलाधिकारी ने लोगों ने आगे भी सहयोग शिविर में भाग लेकर सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


