जलनिकासी में बाधा बने क्षतिग्रस्त मैनहोल को जल्द दुरुस्त करें : नगर आयुक्त

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

वार्ड संख्या-19 के वर्धमान क्षेत्र में पुल निर्माण निगम की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्यों के दौरान मैनहोल क्षतिग्रस्त हो गया है। नगर आयुक्त ने नए मैनहोल का निर्माण और जलनिकासी सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया।

जलनिकासी में बाधा बने क्षतिग्रस्त मैनहोल को जल्द दुरुस्त करें : नगर आयुक्त

वार्ड संख्या-19 के वर्धमान क्षेत्र में पुल निर्माण निगम की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्यों के दौरान मैनहोल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण मीठापुर बी-टाइप और वार्ड संख्या 18 के आसपास जलनिकासी प्रभावित हो रही है। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुल निर्माण निगम और बुडको को प्राथमिकता के आधार पर नए मैनहोल का निर्माण शीघ्र करने का निर्देश दिया है।

निर्माण कार्यों के प्रभाव

साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यकतानुसार पंप अधिष्ठापन कर जलनिकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

मौसमी तैयारियाँ

शुक्रवार को नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने नूतन राजधानी अंचल और बांकीपुर अंचल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर मानसून पूर्व तैयारियों, नाला उड़ाही कार्यों तथा जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण और निर्देश

निरीक्षण के दौरान संबंधित वार्डों के पार्षद और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अवरोधों को हटाना

बाकरगंज नाला के सभी अवरोधों को 15 तक दूर होंगे।

मैनहोल की दुरुस्ती

ढके हुए मैनहोल को दुरूस्त करने का निर्देश

वार्ड संख्या 38 में एएन पथ और कांग्रेस मैदान क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क की पिचिंग के दौरान पूर्व से निर्मित कई मैनहोल ढंक दिए गए हैं, जिससे भविष्य में जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सभी क्षतिग्रस्त और ढंके हुए मैनहोलों को तत्काल चिह्नित कर उन्हें दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 15 के पार्षद शशिभूषण, वार्ड संख्या 16 के पार्षद जय प्रकाश सिंह, वार्ड संख्या 19 के पार्षद शारदा देवी, वार्ड संख्या 36 के पार्षद राजकपूर शर्मा तथा वार्ड संख्या 38 के पार्षद आशीष कुमार सिन्हा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और अभियंता उपस्थित रहे।

मामूली प्रश्नों के जवाब

क्या नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों के दौरान क्या निर्देश दिया है?
नगर आयुक्त ने नए मैनहोल का निर्माण और जलनिकासी सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।