Hindi NewsBihar NewsPatna NewsCongress Sets Dates for Assembly Election Ticket Interviews August 13-14
कांग्रेस के टिकट दावेदारों का 13 और 14 अगस्त को होगा साक्षात्कार

कांग्रेस के टिकट दावेदारों का 13 और 14 अगस्त को होगा साक्षात्कार

संक्षेप:

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दावेदारों के साक्षात्कार की तिथि घोषित की है। 13 अगस्त को 21 सांगठनिक जिलों और 14 अगस्त को 19 जिलों के दावेदारों का साक्षात्कार होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी...

Sat, 9 Aug 2025 06:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

विधानसभा चुनाव टिकट दावेदारों के साक्षात्कार के लिए कांग्रेस ने तिथि घोषित कर दी है। सदाकत आश्रम में पहले दिन 13 अगस्त को 21 सांगठनिक जिले और दूसरे दिन 14 अगस्त को 19 सांगठनिक जिलों के दावेदारों का साक्षात्कार होगा। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने दावेदारों से निर्धारित तिथि और समय पर ही संभावित प्रत्याशियों को आने को कहा है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चेयरमैन अजय माकन की अध्यक्षता में होगी। सबसे पहले प्रभारी सचिव दावेदारों से राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करेंगे। उसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रत्याशी अपना दावा रखेंगे। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष समेत सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि तीनों प्रभारी सचिव अपने-अपने प्रभार वाले जिलों से आए प्रत्याशियों से विस्तृत जानकारी लेंगे। उसके बाद उसे स्क्रीनिंग कमेटी के सामने रखेंगे। पहले दिन 13 अगस्त को प्रभारी सचिव सुशील पासी और देवेंद्र यादव और दूसरे दिन 14 अगस्त को देवेंद्र यादव और शहनवाज़ आलम दावेदारों से बात करेंगे। 13 अगस्त : पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना नगर, पटना ग्रामीण 1 और 2, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर और गयाजी। 14 अगस्त : जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, जमुई, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया।