मतदाता पुनरीक्षण की खामियों पर कांग्रेस ने वीडियो गीत जारी किया
कांग्रेस ने मतदाता पुनरीक्षण की खामियों को उजागर करते हुए एक वीडियो गाना जारी किया है। इस वीडियो में भाजपा पर चुनाव आयोग को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने प्रेसवार्ता...

मतादता पुनरीक्षण की खामियां बताते हुए कांग्रेस ने वीडियो गाना जारी किया है। सदाकत आश्रम में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने वीडियो का लोकार्पण किया। वीडियो में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की खामियों और चुनाव आयोग पर भाजपा के मददगार बनने का आरोप लगाया है। इसका शीर्षक गीत है- काहे इतना बेचैनी है, काहे मिस मिसाई हो...भाजपा के चाकर हो या सच में ईसीआई हो। इस अवसर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। इस वीडियो संदेश के जरिए हम चुनाव आयोग की गलत मंशा को आम जनता तक पहुंचाएंगे।
विधानसभा में दल नेता शकील अहमद खान ने कहा कि चाल चरित्र और चेहरा, झूठ और प्रोपेगैंडा के बुनियाद पर सरकार चलाने वाली भाजपा बिहार में यह चोरी नहीं कर पाएगी। प्रेसवार्ता में विधान परिषद दल नेता मदन मोहन झा, महाराष्ट्र के विधायक हेमंत ओगले, प्रेमचंद मिश्र, राजेश राठौड़, पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




