ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनासमाप्ति की ओर अग्रसर है कांग्रेस पार्टी : राजीव रंजन

समाप्ति की ओर अग्रसर है कांग्रेस पार्टी : राजीव रंजन

भाजपा प्रवक्ता तथा इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन ने आरोप लगाया है कि अपनी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं करने के कारण कांग्रेस खुद ब खुद समाप्ति की तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे...

समाप्ति की ओर अग्रसर है कांग्रेस पार्टी : राजीव रंजन
हिन्दुस्तान टीम,पटनाThu, 03 Aug 2017 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रवक्ता तथा इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन ने आरोप लगाया है कि अपनी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं करने के कारण कांग्रेस खुद ब खुद समाप्ति की तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में कांग्रेस राजतन्त्र के तहत काम कर रही है। श्री रंजन ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था, उस समय लोगों में देश की आजादी और स्वतन्त्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धा थी, जिसे भुनाकर कांग्रेस ने 60 वर्षों तक देश पर राज किया और इसे राजतन्त्र समझने की भूल कर बैठी। कहा कि कांग्रेस को यह पता होना चाहिए कि लोकतंत्र में आस्था रखने वाली देश की जनता न तो भ्रष्टाचार को पसंद करती है न राजतन्त्र को। अपने इसी रवैये के कारण जनता कांग्रेस का वही हश्र करेगी जो उसने कम्युनिस्टों का किया है। श्री रंजन ने कहा कि कांग्रेस के विरोध में ही देश में क्षेत्रीय पार्टियाँ बनी, लेकिन खुद में सुधार नहीं करने के कारण देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज उन्हीं क्षेत्रीय दलों की पिछलग्गू बनने पर विवश है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें