Congress Leaders Gather for Historic Extended Meeting in Patna Ahead of Bihar Assembly Elections आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस की CWC की बैठक, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsCongress Leaders Gather for Historic Extended Meeting in Patna Ahead of Bihar Assembly Elections

आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस की CWC की बैठक

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद, कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक 24 सितंबर को पटना के सदाकत आश्रम में होगी। इस बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कई सीनियर लीडर मौजूद रहेंगे। 

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 18 Sep 2025 10:21 PM
share Share
Follow Us on
आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस की CWC की बैठक

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद एक बार फिर कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा अगले सप्ताह पटना में लगेगा। आजादी के बाद बिहार में पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक होगी। पटना के सदाकत आश्रम में 24 सितंबर को बैठक होगी। इसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा सभी सीनियर लीडर शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना में हो रही बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। महागठबंधन में सीट बंटवारा पर चर्चा के बीच यह बैठक हो रही है। बता दें, 2023 में तेलंगाना चुनाव से पहले भी पार्टी ने हैदराबाद में कार्यसमिति की विस्तावित बैठक की थी।

इस बैठक से पार्टी को तेलंगाना में काफी मदद मिली थी। बिहार में इस बैठक के जरिए कांग्रेस अपना दमखम दिखाना चाहती है। बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, विधानमंडल दल नेता, प्रदेश प्रभारी के अलावा दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत, कमलनाथ, सचिन पायलट सहित करीब 175 सीनियर लीडर्स मौजूद रहेंगे। गुरुवार को सदाकत आश्रम में हुई बैठक में इसकी तैयारियों पर चर्चा की गई। इसकी तैयारी के लिए एक विशेष समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। बिहार में पहली बैठक होने के चलते बैठक में मौजूद सदस्य इसकी तैयारियों को लेकर उत्साहित दिखे। बैठक के लिए प्रस्तावित जगह पर भी विचार किया गया। अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बैठक ऐतिहासिक सदाकत आश्रम में होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।