ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाकांग्रेस धर्म के नाम पर देश को बांट रही : शाहनवाज

कांग्रेस धर्म के नाम पर देश को बांट रही : शाहनवाज

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर धर्म के नाम पर देश को बांटने का आरोप लगाया है। बुधवार को पटना में प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रवक्ता ने कहा कि...

कांग्रेस धर्म के नाम पर देश को बांट रही : शाहनवाज
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 11 Jul 2018 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर धर्म के नाम पर देश को बांटने का आरोप लगाया है। बुधवार को पटना में प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति अपना रहे हैं। तीन तलाक, शरिया कानून के साथ ही सैफुद्दीन सोज व सलमान खुर्शीद के बयान पर उन्हें अपनी राय रखनी चाहिए।

दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों से राहुल गांधी की मुलाकात पर कहा कि बुद्धिजीवी किसी धर्म-सम्प्रदाय के नहीं होते हैं। क्या हिंदू, दलित, आदिवासी, क्षत्रिय, पिछड़ा व अति पिछड़ा में भी बुद्धिजीवियों की खोज करेंगे? इन समुदायों के लिए उनकी क्या सोच है। सच्चाई यह है कि बुद्धिजीवियों का कोई धर्म नहीं होता। लेकिन, राहुल गांधी धर्म के आधार पर बुद्धिजीवियों की तलाश कर रहे हैं। गुजरात चुनाव के समय वे मंदिर-मंदिर भटक रहे थे। चुनाव नजदीक आते देख कांग्रेस शुरू से ही इस तरह का राजनीतिक हथकंडा अपनाती रही है। शासन में रहने के दौरान बुनकरों को बिजली नहीं दी। मोदी सरकार ने बुनकरों को बिजली मुहैया करायी पर सम्मेलन राहुल गांधी कर रहे हैं।

श्री हुसैन ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के समय कांग्रेस ने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट क्यों नहीं लागू की। इसमें मुसलमानों की स्थिति बेहद खराब बताई गई थी। मौके पर विधान पार्षद संजय मयूख व प्रवक्ता संजय टाइगर भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें