कांग्रेस ने हिदायतुल्ला खान को किया नमन
कांग्रेस ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मो. हिदायतुल्ला खान की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सदाकत आश्रम में कार्यक्रम में उनके कार्यों को याद किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने उनके जीवन को लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पित बताया। कई अन्य नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

कांग्रेस ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मो. हिदायतुल्ला खान की 18वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। सदाकत आश्रम में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके कार्यों को याद किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि उनका पूरा जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक परंपराओं और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सदन की गरिमा, निष्पक्षता और संसदीय परंपराओं को मजबूती प्रदान की। इस अवसर पर अनुशासन समिति अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, असितनाथ तिवारी, मनोज शर्मा, ज्ञान रंजन आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


