कांग्रेस : जिलों में केन्द्रीय पर्यवेक्षकों को मदद करेंगे पार्टी के सांसद-विधायक

Feb 14, 2026 08:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

प्रदेश कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिलों में पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। इसमें सांसद, विधायक और पूर्व विधायक शामिल हैं। पूर्वी चम्पारण, अररिया, मुजफ्फरपुर और अन्य जिलों में पर्यवेक्षकों की सूची जारी की गई है। कुल 29 केंद्रीय पर्यवेक्षक पहले ही तैनात किए जा चुके हैं।

कांग्रेस : जिलों में केन्द्रीय पर्यवेक्षकों को मदद करेंगे पार्टी के सांसद-विधायक

प्रदेश कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिलों में पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। ये केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मदद करेंगे। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस ने इसकी सूची जारी कर दी है। इसमें वर्तमान सांसद, विधायक, विधानपार्षद, पूर्व विधायक और पार्टी प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पूर्वी चम्पारण में सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, अनुराग सिंह, ममता निषाद, मिथिलेश निषाद को पर्यवेक्षक बनाया गया है। अररिया में सांसद तारिक अनवर, प्रेमचंद सिंह, मुदस्सिर शम्स और नैयर मसूद खान, मुजफ्फरपुर में विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, जयेश मंगलम, राजेश राठौड़ और कमदेव नारायण शुक्ला, शिवहर में पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी दास, कमलेश कुमार सिंह, अखिलेश दयाल और लालू सदा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

मधुबनी में विधान परिषद में दल नेता मदन मोहन झा, लखीसराय में विधान परिषद सदस्य समीर कुमार सिंह, बक्सर में सांसद मनोज राम, गया में कपिल प्रसाद यादव, वैशाली में पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह, कमलेश कुमार कमल, अमित गिरि और अबू तनवीर संगठन सृजन में केंद्रीय पर्यवेक्षकों को सहयोग करेंगे। पश्चिम चम्पारण में अमित टुन्ना, विजय कुमार, कुणाल सहनी और मांझे लाल राय को पर्यवेक्षक बनाया गया है। समस्तीपुर में पूर्व विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा, सहरसा में विधानपार्षद राजीव कुमार, सुपौल में विधायक मनोज विश्वास, किशनगंज में अबैदुर रहमान, बांका में पूर्व विधायक अमिता भूषण, सीवान में अभिषेक रंजन, मुंगेर में पूर्व विधायक शकील अहमद खान, बेगूसराय में पूर्व विधायक अजय कुमार सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। किसी जिले में तीन तो कहीं चार पर्यवेक्षक प्रदेश की ओर से तैनात किए गए हैं। इससे पहले 29 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात किए जा चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।