Hindi NewsBihar NewsPatna NewsCongress Condemns Police Lathi Charge on Contract Workers Priyanka Gandhi Speaks Out
प्रियंका गांधी ने संविदाकर्मियों पर लाठीचार्ज की निंदा की

प्रियंका गांधी ने संविदाकर्मियों पर लाठीचार्ज की निंदा की

संक्षेप:

कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय पहुंचे संविदाकर्मियों पर लाठीचार्ज की निंदा की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की जगह यातना देने वाली सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। कांग्रेस...

Sep 11, 2025 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय पहुंचे संविदाकर्मियों पर लाठीचार्ज की निंदा की है। पार्टी सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को उन्होंने कहा कि जो सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर देने की जगह यातना देने पर उतारू हो उसे सत्ता में बने रहने का हक नहीं है। बिहार के युवा इस बार अधिकार छीनकर अत्याचार करने वाली जदयू-भाजपा सरकार को करारा सबक सिखाने जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार सूबे में लाठीतंत्र कायम कर चुकी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।