Hindi NewsBihar NewsPatna NewsCongress Claims Mahagathbandhan Victory After First Phase Voting in Bihar
कांग्रेस ने पहले चरण के बाद महागठबंधन सरकार का दावा किया, पवन खेड़ा का बड़ा बयान

कांग्रेस ने पहले चरण के बाद महागठबंधन सरकार का दावा किया, पवन खेड़ा का बड़ा बयान

संक्षेप: कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पहले चरण की वोटिंग के बाद महागठबंधन सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन सकते हैं। कई भाजपा नेताओं को भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जिससे पता चलता है कि मतदाता जागरूक हैं।

Fri, 7 Nov 2025 04:16 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पहले चरण की वोटिंग के बाद महागठबंधन सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया है। गुरुवार को होटल मौर्या में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। लोगों ने वर्तमान सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार करते हुए वोट दिया है। यह बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि बिहार के कई भाजपा नेता, उम्मीदवार, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे पता चला कि बिहार के मतदाता जागरूक हैं, लेकिन चुनाव आयोग सोया हुआ है। कई उदाहरण से स्पष्ट हो गया है एसआईआर एक ढकोसला साबित हुआ। राकेश सिन्हा, संतोष ओझा दिल्ली में भी वोट दे रहे हैं, बिहार में भी वोट दे रहे हैं। राकेश सिन्हा ने फरवरी में द्वारिका और नवंबर में बिहार में वोट दे रहे हैं, उनसे पूछा जाना चाहिए। उन्होंने आयोग को चेतावनी देते हुए कहा कि हम सब देख रहे हैं, आगे भी देखेंगे।

उन्होंने कहा कि दानापुर में नाव बंद कर दी गई। कई जगह पर मतदाताओं से शिकायत मिली कि नाम कटे हुए हैं। ये लोग पोलिंग बूथ से होकर लौट गए हैं। उम्मीद है कि दिल्ली में बैठे हुए साहब देख रहे होंगे। अरबों, करोड़ों खर्च कर विज्ञापन देते हैं। इससे होना कुछ नहीं है। अगले चरण में 122 सीटों पर भी मतदाता इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करेंगे।