Congress Celebrates 100 Years of Mahatma Gandhi as Party President with Memorial Event हमें अपने कर्म और विचार में महात्मा गांधी को लाना होगा : रामजतन, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsCongress Celebrates 100 Years of Mahatma Gandhi as Party President with Memorial Event

हमें अपने कर्म और विचार में महात्मा गांधी को लाना होगा : रामजतन

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में महात्मा गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में 100 वर्ष पूरा होने पर स्मारक कार्यक्रम और गांधी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। समाजसेवी अक्षय कुमार ने गांधीजी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 26 Dec 2024 06:24 PM
share Share
Follow Us on
हमें अपने कर्म और विचार में महात्मा गांधी को लाना होगा : रामजतन

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में 100 वर्ष पूरा होने पर उनके सम्मान में स्मारक कार्यक्रम एवं गांधी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष प्रो रामजतन सिन्हा ने किया। मुख्य वक्ता समाजसेवी अक्षय कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी जी की कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में 100 वर्ष पूरा होनें की अवधि प्रेरणादायक है। रामजतन सिन्हा ने कहा कि गांधीजी की आज देश को अधिक आवश्यकता है। हमें अपने कर्मों में, आचरण में गांधी के विचारों को लाना होगा, तभी हम कुशासन से लड़ पायेंगे। शशि कुमार सिंह ने कहा कि गांधी के विचार समसामयिक है। मौके पर अशोक राम, निर्मल वर्मा, ब्रजेश पांडेय, राजेश राठौड़, उमैर खान, लाल बाबू लाल, राजीव रंजन, सुधा मिश्रा आदि ने भी अपना विचार रखा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी और विषय प्रवेश प्रवक्ता आनंद माधव ने कराया।

मौके पर सौरभ सिन्हा, ज्ञान रंजन, निधि पाण्डेय, संजय यादव, संजय पांडेय, मंजीत आनंद, सूरज यादव, राज किशोर सिंह, गोरख नाथ, नागेन्द्र कुमार विकल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।