ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाकर्ज माफी का अनर्गल आरोप लगा रही कांग्रेस : रूंगटा

कर्ज माफी का अनर्गल आरोप लगा रही कांग्रेस : रूंगटा

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा है कि गुजरात विस चुनाव में कांग्रेस नोटबंदी व जीएसटी को लेकर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने का निरर्थक प्रयास कर रही...

कर्ज माफी का अनर्गल आरोप लगा रही कांग्रेस : रूंगटा
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 29 Nov 2017 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा है कि गुजरात विस चुनाव में कांग्रेस नोटबंदी व जीएसटी को लेकर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने का निरर्थक प्रयास कर रही है। पूंजीपतियों पर कर्ज माफी का अनर्गल आरोप लगा रही है। प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की यह ओछी सियासत है।

कर्ज नहीं चुकाने वालों की पहचान हो चुकी है और किसी भी बड़े बकाएदार को माफ नहीं किया जाएगा। यूपीए में बैंकों का एनपीए छिपाया गया। 2008-14 के बीच कांग्रेस ने चहेते उद्योगपतियों को कर्ज दिलवाए। कर्ज नहीं चुकाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें