नई पारी के लिए नीतीश कुमार को शुभकामनाएं : संतोष
डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीतीश का सार्वजनिक जीवन सेवा और सुशासन का उदाहरण है। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तीकरण में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का पूरा सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और सुशासन की मिसाल रहा है। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सामाजिक-न्याय, सुशासन के साथ महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पंचायती राज में महिलाओं को व्यापक भागीदारी, शिक्षा और रोजगार के अवसरों का विस्तार तथा समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


