सीएम ने राजकुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुड्डू की लोकप्रियता और मिलनसारिता ने उन्हें जनता के बीच खास बनाया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका निधन हुआ। सीएम ने दोषियों को सजा दिलाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर जिला के सुल्तानगंज नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शनिवार को उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि उनके निधन का अत्यंत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। वे काफी मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। सीएम ने कहा कि 28 अप्रैल को हुई अत्यंत ही दुखद घटना में घायल होने के बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उनकी मृत्यु हो गई।
इसे लेकर मैंने पुलिस महानिदेशक को मामले में शामिल दोषी व्यक्तियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाने का निर्देश दिया है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


